मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक जिम में एक लड़की की पिटाई का मामला सामने आया है जहां एक लड़के ने सबके सामने उस पर थप्पड़ और लात बरसाई। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले में पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।