तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार दो बजे बड़ा हादसा हो गया... बता दें कि नवीन बस स्टैंड से आदिगुरु शंकराचार्य मूर्ति स्थल मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दर्जनों महिला पुरुष बच्चों को चोटें आईं... बता दें कि खरगोन जिले की भीकनगांव तहसील के गांव मनोहरपुर के लोग नर्मदा नदी में गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे इस दौरान ये हादसा हुआ है..