देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर वीआईपी दर्शन व्यवस्था पहले से लागू है। इससे श्रद्धालुओं को आसानी और जल्द दर्शन प्राप्त हो जाते हैं। अब मध्यप्रदेश के मैहर के मां शारदा मंदिर में भी वीआईपी दर्शन व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी। इसे लेकर मैहर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक बैठक की गई, जिसमें इस पर निर्णय लिया गया है। इस निर्णय को जल्द ही लागू करने के लिए तैयारियां पूर्ण की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
1100 रुपये में होंगे सुगम दर्शन
मैहर मां शारदा मंदिर त्रिकूट पर्वत पर है, वहां श्रद्धालु रोपवे या सीढ़ियों के माध्यम से दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, अब वीआईपी व्यवस्था लागू हो से श्रद्धालुओं को आसानी और शीघ्रता से मां शारदा के दर्शन मिल सकेंगे।
वीआईपी व्यवस्था शुरू होने से वे लोग, जो समय के अभाव में दर्शन नहीं कर पाते, 1100 रुपये शुल्क देकर शीघ्र दर्शन कर सकेंगे। इस राशि में मंदिर समिति द्वारा रोपवे से लाने-ले जाने की सुविधा, मां शारदा की चुनरी और प्रसाद भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को एक बेहतर और सुगम अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें:सौरभ शर्मा को फंडिंग करने पर घिरे कई रसूखदार, बढ़ेंगे आरोपी, कैंसर अस्पताल संचालक ने दिए थे 6.5 करोड़
अब नहीं करना होगा इंतजार
मैहर के एसडीएम विकास सिंह ने बताया कि मां शारदा मंदिर पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे उन्हें दर्शन के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। कुछ श्रद्धालु ऐसे भी हैं जो वीआईपी व्यवस्था को प्राथमिकता देते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि वीआईपी व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालु 1100 रुपये देकर रोपवे से आने-जाने की सुविधा, मां शारदा के सुगम दर्शन, चुनरी और प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे।
ये वीडियो भी देखें....