फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: 'हिंदुओं की उदारता और बल का इस्लामीकरण न करें', पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बड़ा बयान

Wed, 15 Oct 2025 04:23 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती बुधवार को मां शारदा देवी धाम, मैहर पहुंचीं। उन्होंने मां शारदा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

दर्शन के बाद उमा भारती बड़ा अखाड़ा और गोलामठ मंदिर भी पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव और गणेश के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और साल श्रीफल देकर अभिवादन किया।

ये भी पढ़ें- इस बार दिवाली पर अमावस्या की पूर्ण रात, पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो इस दिन करें पूजन!

गैर-हिंदू प्रवेश पर दिया बड़ा बयान
मैहर मां शारदा के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने हिंदू मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध केवल जगन्नाथपुरी मंदिर में लागू है। हमारे धर्म में उदारता और सामाजिक धर्म का भाव है, लेकिन हमें हिंदुओं की उदारता और बल का इस्लामीकरण नहीं करना चाहिए। उमा भारती ने आगे कहा कि हिंदू धर्म सबसे अच्छी विचारधारा वाला धर्म है, लेकिन इसकी सहजता को कमजोरी समझना गलत है। हमारे धर्म की उदारता और शक्ति दोनों ही हमारी पहचान हैं। हमें इन्हें किसी के प्रभाव में आकर नहीं बदलना चाहिए।

ये भी पढ़ें- जयपुर से बांद्रा नई सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम होकर चलेगी

मां शारदा से मांगी देश की खुशहाली की कामना
मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री ने मां शारदा के चरणों में माथा टेककर देश की समृद्धि, सामाजिक एकता और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मैहर की मां शारदा देवी मध्यप्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था का केंद्र है।

श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी भीड़
उमा भारती के आगमन की खबर मिलते ही मां शारदा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। मां शारदा के दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सतना के लिए रवाना हुई।   मैहर दर्शन करने पहुंचीं उमा भारती   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का स्वागत किया गया।    मैहर पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें