फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, बढ़ चिचोली बीट में कर रहा था मूवमेंट, वन विभाग की लापरवाही उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Updated Thu, 29 Dec 2022 04:44 PM IST

नागपुर हाईवे पर बढ़ चिचोली के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तड़प-तड़पकर तेंदुए की मौत हो गई। घटना की जानकारी वन विभाग को सुबह मिली, जिसके बाद वन महकमा मौके पर पहुंचा और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की। फिलहाल वनकर्मियों ने तेंदुए को शव को पीएम के लिए भेजा है, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पांढुर्णा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बढ़ चिचोली बीट में एक तेंदुआ लंबे समय से मूवमेंट कर रहा था, जो सड़क पर गुरुवार को मृत अवस्था में मिला। किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए को काफी तेज टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह वन अधिकारियों को किसानों ने इसकी सूचना दी। तेंदुए की मौत में वन अमले की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, रात के वक्त बढ़ चिचोली बीट में कोई भी वनकर्मी एक्टिव नहीं था, यदि हादसे के वक्त की तेंदुए को उपचार मिला होता तो उसकी जान बच सकती है। अब तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग के कर्मचारी टीम बनाकर जांच कर रहे हैं और तेंदुए को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें