फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: संन्यास आश्रम में 27 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार, निशुल्क विवाह और संस्कार में जुटे हजारों संत

Tue, 04 Feb 2025 08:32 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देशभर में सोमवार को बसंत पंचमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के नर्मदा घाट में निःशुल्क विवाह एवं उपनयन संस्कार भी संपन्न हुए। बसंत पंचमी पर हर वर्ष यह आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी श्री मार्कंडेय सन्यास आश्रम में निःशुल्क विवाह एवं उपनयन संस्कार संपन्न कराए गए।

सन्यास आश्रम के कोठारी रमण चेतन्य ने बताया कि सोमवार को आश्रम के प्रमुख स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के सानिध्य में 27 ब्राह्मण बटुकों के उपनयन संस्कार को विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। इसके साथ ही 10 जोड़ों के निःशुल्क विवाह का कार्यक्रम भी ओंकारेश्वर की पवित्र नर्मदा नदी पर स्थित अभय घाट पर संपन्न कराया गया।

पवित्र नर्मदा के घाट पर संपन्न हुए विवाह आयोजनों के बाद बारात निकाली गई। इसके बाद विद्वान पंडितों द्वारा वर-वधु को अग्नि के फेरे लगवाए गए। इधर, सन्यास आश्रम द्वारा प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी के सभी आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिए गए। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्री अभयेश्वर महादेव का स्थापना दिवस भी मनाया गया।

इस दौरान सोमवार को प्रातः से ही मंदिर में अनेक कार्यक्रम हुए। मंदिर के पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराकर मंदिर को सजाया गया, आकर्षक विद्युत रोशनी भी की गई। इसके बाद दोपहर में संतों एवं भक्तों के लिए भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें