फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: ऋषि पंचमी पर स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से दो युवतियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 08 Sep 2024 10:25 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देश भर में रविवार को ऋषि पंचमी मनाई गई, लेकिन मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ऋषि पंचमी का यह पर्व उस वक्त मातम में बदल गया, जब दो युवतियां मंदिर में दर्शन करने के बाद नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दो थानों का पुलिस बल भी पहुंचा और परिजनों के साथ ही पुलिस बल ने दोनों युवतियों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। फिलहाल दोनों ही युवतियों का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों युवतियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र की आशापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में आज दो युवतियों की नदी में डूबने के चलते मौत हो गई। घटना आशापुर गांव की अग्नि नदी की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां आशापुर ग्राम की रहने वाली थीं और दोनों ही ऋषि पंचमी होने के चलते गांव के समीप की अग्नि नदी में परिवार के साथ ही स्नान करने गई थीं। उसी समय स्नान के दौरान ही दोनों युवतियां गहरे पानी में नहाते समय जाने की वजह से डूब गईं। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक लड़कियों का नाम ज्योति और शिवानी बताया जा रहा है।

हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही हरसूद और आशापुर चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर दोनों युवतियों को बचाने के हरसम्भव प्रयास किए। तब तक देर हो चुकी थी। युवतियों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवतियों की उम्र 17 साल और 18 साल की थीं। पुलिस टीम ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों लड़कियों के शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर दोनों के शव को हरसूद स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें