मध्यप्रदेश की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार देर शाम तक करीब एक लाख भक्तों ने भगवान ज्योतिर्लिंग ओमकार जी महाराज के दर्शन किए हैं। बता दें कि अभी गुजराती और महाराष्ट्रीयन समाज का श्रावण शुरू हुआ है, जिसके चलते दोनों ही समाजों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान ओंकारेश्वर जी के दर्शन लाभ के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंगलवार प्रातः चार बजे से ही दर्शनों के लिए भक्तों की लाइन मंदिर परिसर में लग गई थी। जो कि देर शाम तक जारी रही। इधर, प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए दर्शन हेतु विशेष प्रबंध किए थे, जिससे बगैर किसी विघ्न और बांधा के भक्तों के दर्शन होते रहे। वहीं, सामान्य दर्शनों में भक्तों को दो घंटे का समय लग रहा है। इधर, शीघ्र दर्शन टिकट से भी आधा घंटे में दर्शन हो पा रहे हैं।