फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: दादा के जादू टोने के शक में तीन साल के मासूम पोते का गला घोंटने वाले हत्यारे को उम्रकैद की सजा, Video

Fri, 13 Sep 2024 10:42 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में करीब तीन साल पहले एक मासूम बालक अक्षांश की हत्या कर दी गयी थी, जिसको लेकर शुक्रवार को खंडवा की जिला कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। बता दें कि जादू टोने की आशंका के चलते आरोपी श्रीराम कोठरे ने मृतक बालक के परिवार से बदला लेने की नियत से उसे अपना शिकार बनाया था। वहीं, उस दौरान क्षेत्र में लोकसभा के उपचुनाव होने के चलते यह मामला हाई प्रोफाइल बन गया था और इसने राजनीतिक रंग ले लिया था, जिसके बाद नगर में चुनाव-प्रचार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए कड़ी मेहनत के बाद आरोपी श्रीराम कोठरे को पकड़ा था।

खंडवा के लोक अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी हरिप्रसाद बांके ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खंडवा जिले के मूंदी में 20 अक्टूबर 2021 को तीन साल के बालक अक्षांश की हत्या करने वाला उसके दूर का रिश्तेदार श्रीराम ही निकला था। आरोपी श्रीराम को अपने ऊपर मासूम अक्षांश के दादा के द्वारा तंत्रमंत्र करने की आशंका थी। इस वजह से वह अक्षांश के परिवार पर घात लगाए बैठा था।

घर के किसी सदस्य को मारने की फिराक के बीच हत्यारे को मौका मिला और 20 अक्टूबर 2021 को दोपहर में बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपी ने मासूम को बाड़े में ले जाकर बड़ी ही बेरहमी से पाइप से उसका गला घोंटा और उसके बाद उसके शव को टाट के बारे में भरकर एक सूने मकान में ठिकाने लगा दिया था। पुलिस को गुमराह करने लिए सहानुभूति दिखाने के लिए हत्यारा खुद भी बच्चे की तलाश में पुलिस और परिजन के साथ जुट रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें