फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: वकील परिवार दहेज के लिए बहू को कर रहा था प्रताड़ित, इसलिए की आत्महत्या, वीडियो में बताई आपबीती

Sat, 03 Aug 2024 07:37 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

प्रदेश के खरगोन जिले की रामकृष्ण कॉलोनी में बीते बुधवार को एडवोकेट परिवार की बहू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से नवविवाहिता के परिजन ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे थे। वहीं, ससुराल पक्ष ने मीडिया के सामने बहू को बेटी की तरह रखने और किसी भी प्रकार का दुख न देने का दावा किया था। इस बीच, एक वीडियो सामने आया है जिसमें नवविवाहिता ससुराल में किए जा रहे अत्याचार को रोते हुए बयान कर रही है। वीडियो में वह अपने पति, सास, ससुर और ननंद पर गंभीर आरोप लगा रही है।

दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप
महिला की मृत्यु से पहले बनाए गए वीडियो के अनुसार, ससुराल पक्ष उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और दहेज के लिए परेशान कर रहा था। इसी प्रताड़ना के चलते वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने को मजबूर हुई। महिला की एक दो साल की मासूम बेटी भी है, जिसका उसकी मौत से दो दिन पहले ही जन्मदिन मनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का रुख इस ओर मोड़ दिया है और वीडियो में दिए गए मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

बहन को भेजा था वीडियो 
बुधवार सुबह नवविवाहिता पूजा (पति सिद्धार्थ, 28) ने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, लेकिन पूजा ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था, जो उसने अपनी बहन पूनम को भेजा था। इस वीडियो में वह डरते हुए ससुराल में हो रही प्रताड़ना की कहानी बता रही है। शादी से पहले जो परिवार दहेज की बात नहीं करता था, वह शादी के बाद रोजाना उसे दहेज के लिए ताने मारता था और बुआ को दिए गए 10 हजार रुपये लाने के लिए भी प्रताड़ित करता था।

वीडियो को जांच में शामिल किया गया
खरगोन एसडीओपी रोहित लगायें ने बताया कि पूजा पति सिद्धार्थ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे  पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जो अब हमारे पास आया है। हमने इसे जांच में शामिल कर लिया है। वीडियो में पूजा ने आत्महत्या करने की बात भी कही है। पुलिस इस वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
         

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें