फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: संविधान बचाओ रैली में पटवारी ने कहा-गला कटाना पड़ा तो तैयार हैं, शिवराज की पदयात्रा पर बोला हमला

Sun, 25 May 2025 11:33 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

कांग्रेस पार्टी इन दिनों "संविधान बचाओ" रैली निकाल रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अगुवाई में ऐसी ही एक रैली मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में निकाली गई। इस दौरान स्थानीय भवानी माता चौक पर एक सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर संविधान बदलने की नीयत से काम करने के आरोप लगाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए यह रैली आयोजित की गई है। देश में जिस तरह का वातावरण है, उसमें स्वायत्त संस्थाएं खतरे में हैं। अब चुनाव आयोग भी एक तरह से तोते की भूमिका में है, जबकि लोकतंत्र में चुनाव आयोग पर भरोसा होता है। पर देश की जनता, आप खुद देखो जितनी एजेंसियां हैं- ईडी, सीबीआई, सब की सब विपक्ष के खिलाफ काम कर रही हैं। भाजपा के लोगों पर क्यों नहीं होती कोई रेड? देश की आम जनता पर कार्रवाई होती है, लेकिन भाजपा के लोगों पर नहीं। सरकार के लोगों पर नहीं। यह मैसेज क्या है? जिन पर कार्रवाई की गई, उन्होंने भाजपा को चुनावी बांड में चंदा दिया। इसलिए संविधान बचाने के लिए अगर, हमें गला भी कटाना पड़े, तो हम तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:  45 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश मिली, अंदरूनी अंग बाहर पड़े थे, कुछ देर बात मौत; यह भी आशंका

शिवराज सिंह पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि मां अहिल्या की नगरी में शराब नहीं बिकेगी, यह बात मुख्यमंत्री ने कही थी। लेकिन, यहीं एक भाजपा कार्यकर्ता के घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर शराब की दुकान है। यह संदेश क्या है? सरकार का काम क्या सिर्फ शराब बिकवाना है? इस दौरान जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे पदयात्रा करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि उन्होंने वादा किया था कि किसानों की आय दुगुनी करेंगे, खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे, खाद सस्ती करेंगे। फिर जो किसानों के ऋण माफ किए गए थे, उन्हें होल्ड क्यों किया गया?

ये भी पढ़ें: 'ये मुस्लिम मोहल्ला! तिलक लगाकर आया तो उड़ा दूंगा', धमकी देकर आसिम ने नेता को जड़ा तमाचा; क्या है मामला?

ये  रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश सचिव जयसिंह, पूर्व विधायक बाला बच्चन, पूर्व विधायक विजयलक्ष्मी साधो, पूर्व विधायक रवि जोशी, भगवानपुरा विधायक केदार डावर, भिकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी, बड़वानी विधायक राजेंद्र मंडलोई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाइक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें