फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: ओंकारेश्वर पहुंचे भक्तों का इंद्रदेव ने किया अभिषेक, हर-हर महादेव जयघोष संग लाइनों में लगे रहे भक्त

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Updated Sat, 24 Aug 2024 09:46 PM IST

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित प्रसिद्ध ज्योर्तिंलिंग ओंकारेश्वर मंदिर में शनिवार को भारी भीड़ रही। इस दिन सुबह से ही बाबा ओमकार के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसके बाद देर शाम तक करीब 50 हजार से अधिक भक्तों ने ज्योतिर्लिंग भगवान के दर्शन किए। बता दें कि पवित्र श्रावण मास खत्म होने के बावजूद शनिवार से शुरू हुए छुट्टी के लगातार तीन दिनों के चलते यहां दूर दराज से भक्त भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। हालांकि, पिछले दो दिनों से तीर्थनगरी के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने के बावजूद यहां पहुंच रहे लोगों की आस्था ओमकार में और भी प्रगाढ़ होती देखी गयी है।

इधर, शनिवार को अपरान्ह चार से पांच बजे तक नगर में जोरदार बारिश हुई है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त लाइनों में लगे हुए थे। लेकिन बारिश के बावजूद भक्तों की लाइन नहीं टूटी। श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ मौके पर ही खड़े रहे। ऐसा लग रहा था मानो वे भी भीगते हुए ही मंदिर में दर्शन करना चाहते थे, जिसके चलते वे भीगते रहे, किन्तु टस से मस नहीं हुए और बैरिकेट्स के अंदर लाइन मे ही डटे रहे। वहींं, इन दौरान छोटे-छोटे बच्चे सहित महिलाएं, वृद्ध सभी भीगते हुए अपने आपको धन्य मान रहे थे और हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें