फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: हादसे के बाद गमगीन दिखा पूरा गांव, मंत्री शाह ने घायलों को हेलिकॉप्टर से इंदौर भेजने की पेशकश की

Fri, 03 Oct 2025 09:50 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक के ग्राम जामली में गुरुवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ये सभी प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के बाहर बने तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए जा रहे थे। इस दौरान तालाब में बने रपटे से निकलते हुए ट्रैक्टर चालक ने पानी में गाड़ी उतार दी और उसमें सवार करीब 30 से अधिक लोग डूबने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरन्त रेस्क्यू कर कई लोगों को बाहर निकाला।

इधर मौके पर पहुंचे एक ग्रामीण युवा दीपक सोने ने बताया कि वे पास के गांव की प्रतिमा विसर्जन के बाद घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें तालाब में हादसा होने की जानकारी मिली, जिस पर वे तुरंत तालाब की ओर दौड़े। जहां उन्होंने ग्रामीणों संग मिलकर 11 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया। इस बीच कुछ लोग खुद से बच कर भी तालाब से बाहर निकल आए, लेकिन हादसे में बच्चे अधिक थे जो बाहर नहीं निकल पाए। वहीं इस दौरान दीपक एवं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां इंतजाम नाकाफी थे। इसके पूर्व भी उसी स्थान पर एक मां-बेटी के साथ इसी तरह का हादसा हो चुका है।

ये भी पढ़ें-खंडवा हादसा: लोगों की जिद से बदला रास्ता और तालाब में डूबी 11 जिंदगी; अस्पताल में सिर्फ रोने-चीखने की आवाजें

पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे केबिनेट मंत्री विजय शाह ने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए डॉक्टरों से चर्चा कर बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए इंदौर भेजने को लेकर भी बात की। हालांकि डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि फिलहाल तीनो घायल स्थिर हालत में हैं। इसके बाद दूरदराज के अंचल में मृतक के घर होने के चलते मंत्री शाह को पैदल चलकर बाइक पर बैठकर भी पीड़ित परिजनों से मिलने जाना पड़ा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए मृतकों के परिजन को 30 लाख रु सहायता राशि देने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें