फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: शनिवार को मनेगी भूतड़ी अमावस, 36 घंटों के लिए बदला रहेगा खंडवा-इंदौर रूट, पार्किंग की भी नई व्यवस्था

Wed, 26 Mar 2025 09:50 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देश भर में शनिवार को भूतड़ी अमावस्या का पर्व मनाया जाना है। ऐसे में निमाड़ के नर्मदा नदी से लगे क्षेत्रों में नर्मदा स्नान करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर सहित मांधाता में भी भारी संख्या में श्रध्दालुओं के दर्शन एवं स्नान करने आने का सिलसिला दो दिन पूर्व से ही जारी रहता है। इसको लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा यातायात सहित पार्किंग व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव करीब 36 घंटों के लिए जारी रहेंगे। जो कि 28 मार्च शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लेकर शनिवार 29 मार्च देर रात 12 बजे तक के लिए जारी रहेंगे।

इस तरह रहेगा रूट डायवर्शन
शनिवार को आने वाली भूतड़ी अमावस्या के पर्व पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर मांधाता में दर्शन एवं स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना संभावित है। वहीं वर्तमान में इन्दौर-इच्छापुर मार्ग भी निर्माणाधीन है, जिसके चलते इस मार्ग पर दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात व्यवस्था में जिला प्रशासन द्वारा कुछ बदलाव किए गए हैं। यहां सुरक्षित आवागमन एवं यातायात के दबाव को कम करने के लिए 28 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से लेकर 29 मार्च शनिवार को रात्रि 12:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों का रूट डायवर्शन किया गया है।

ये भी पढ़ें- खंडवा-आलीराजपुर रेल लाइन का सर्वे जारी, जल्द मिल सकती है पांच जिलों को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन

1. देशगांव डायवर्शन - खण्डवा से इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव खरगोन कसरावद होते हुए इंदौर जा सकेंगे।
2. तेजाजी नगर डायवर्शन - इन्दौर से खंडवा आने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर से महु मानपुर, धामनोद, खरगोन होते हुए भीकनगांव, देशगांव, खण्डवा आ सकेंगे।
3. सिंमरोल डायवर्शन - इंदौर से खंडवा आने वाले भारी वाहन सिंमरोल से मंडलेश्वर कसरावद खरगोन भीकनगांव देशगांव, खण्डवा आ सकेंगे।
4. बड़वाह डायवर्शन - इन्दौर की ओर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन बडवाह से मण्डलेश्वर, कसरावद, खरगोन होते हुए भीकनगांव, देशगावं, खंडवा आ सकेंगे।
5. मूंदी, पुनासा बैरिकेडिंग: 28 मार्च 25 के दोपहर 12:00 बजे से 29 मार्च के रात्रि 12 बजे तक मूंदी थाना अंतर्गत तक बुखारदास चौराहे एवं पुनासा तिराहे से भी भारी वाहन सनावद बड़वाह होकर इन्दौर नहीं जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- गुना से करैरा स्मैक बेचने के लिए आ रहे पति-पत्नि को पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख रुपए का माल बरामद

पार्किंग व्यवस्था में रहेगा बदलाव
शनिवार को भूतड़ी अमावस्या पर्व के चलते आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं-
1. ग्राम थापना पार्किंग टूरिस्ट बसों, ट्रैक्टर एवं अन्य लोडिंग पिकअप वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं की पार्किंग व्यवस्था ओंकारेश्वर से पहले ग्राम थापना में रहेगी। ग्राम थापना से आगे पी-01 तक ऑटो से आना जाना कर सकेंगे।
2. हेलीपेड पार्किंग निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं की पार्किंग व्यवस्था ओंकारेश्वर से पहले हेलीपेड पार्किंग में रहेगी। इसके आगे श्रद्धालु ऑटो से आना जाना कर सकेंगे।
3. पी-01 पार्किंग रूट की बसों की पार्किंग व्यवस्था ओंकारेश्वर से पहले पी 01 पर रहेगी, इसके आगे श्रद्धालु ऑटो से या पैदल आना जाना कर सकेंगे।
4. ट्रेचिंग ग्राउंड निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं की पार्किंग व्यवस्था ओंकारेश्वर से पहले ट्रेचिंग ग्राउण्ड पार्किंग में रहेगी, इसके आगे श्रद्धालु ऑटो से या पैदल आना जाना कर सकेेंगे।
5. ताम्रकर पार्किंग- निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं की पार्किंग व्यवस्था ओंकारेश्वर से पहले ताम्रकर पार्किंग में रहेगी, इसके आगे श्रद्धालु ऑटो से या पैदल आना जाना कर सकेंगे।
6. कुबेर भण्डारी (डेम) पार्किंगः निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं की पार्किंग व्यवस्था ओंकारेश्वर से पहले कुबेर भण्डारी पार्किंग में रहेगी, इसके आगे श्रद्धालु पैदल आना जाना कर सकेंगे।
7. मोरटक्का चौकी के पिछे रिजर्व पार्किंगः उपरोक्त सभी पार्किंग भरने के बाद सभी प्रकार के वाहन ओंकारेश्वर से 12 किमी पहले मोरटक्का में पार्किंग कराए जाएंगे, यहां से श्रद्धालु पी-01 तक ऑटो या मैजिक से आना जाना कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें