फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, कहा- कांग्रेस ने किया वंदे मातरम का अपमान, देश से मांगें माफी

Sun, 16 Aug 2026 10:17 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

AICC कार्यालय में कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा खंडवा में रविवार शाम को विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा घंटाघर चौराहे पर पहले आक्रोश व्यक्त किया गया, फिर कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च में तमाम भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए जोकि शहर के घंटाघर चौराहे से पैदल मार्च करते हुए केवलराम चौक पहुंचे। जहां पहले कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी कर उन्हें देशद्रोही बताया गया, जिसके बाद उन्हें देश से माफी मांगने की मांग की गई।

कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर कथित रूप से किए गए वंदे मातरम के अपमान को लेकर आज देर शाम घंटाघर से केवल राम चौराहे तक भाजपा एवं युवा मोर्चा द्वारा कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वंदे मातरम का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए गए। इस विरोध प्रदर्शन में खंडवा विधायक कंचन तनवे, खंडवा महापौर अमृता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर आरतानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- Indore News: वंदे मातरम के अपमान के विरोध में BJP का कैंडल मार्च, कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन के अनुसार एक और पूरा देश राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे देशभक्ति के उल्लास के साथ मना रहा था, जबकि दूसरी ओर वर्षों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस की ओछी हरकत इस दौरान सामने आई। देश की आजादी एवं वंदे मातरम के तहत हमारे वीर जवानों ने कुर्बानी देकर हमारे देश को आजाद किया है, लेकिन इसी वंदे मातरम गीत का कांग्रेस द्वारा अपमान किया गया। इससे लगता है कि कांग्रेस मे देश प्रेम की भावना नहीं है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस द्वारा किए गए वंदे मातरम के अपमान को लेकर कांग्रेस का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें