फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: एक्शन! लापरवाही में हटे टीआई और एसआई, व्यापारी से मारपीट की एएसपी करेंगे जांच, जानें मामला

Thu, 06 Feb 2025 05:22 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले के चर्चित व्यापारी मारपीट कांड में कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने कार्रवाई करते हुए माधवनगर टीआई अनूप सिंह को निलंबित कर दिया है, जबकि आईजी ऑफिस से बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई अंकित मिश्रा को हटाने का आदेश जारी किया गया है। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि माधवनगर टीआई अनूप सिंह ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे विवाद बढ़ा। सीएसपी ख्याति मिश्रा द्वारा की गई जांच में अनूप सिंह की लापरवाही उजागर हुई, जिसके चलते उन्हें लाइन अटैच कर उनके स्थान पर एसआई रूपेंद्र सिंह राजपूत को प्रभार सौंपा गया है। पूरे मामले की जांच एएसपी संतोष डेहरिया को सौंपी गई है।  30 जनवरी की रात व्यापारी राकेश उर्फ रॉकी मोटवानी से मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। कटनी पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल बिहारी, केतु, अरमान और शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विनय वीरवानी, करण और एक अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसी बीच जबलपुर पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुशवाहा ने बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई अंकित मिश्रा को कटनी से हटाकर पांढुर्णा जिले में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जिले की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर अंकित मिश्रा का नाम काफी चर्चा में था। यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे पुलिस प्रशासन पर जनता का विश्वास बना रहे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें