फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: 23 पाकिस्तानी नागरिको की रिपोर्ट पहुंची गृह मंत्रालय, ASP बोले- 'सुरक्षा के मद्देनजर होती है निगरानी'

Wed, 30 Apr 2025 10:00 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की जानकारी जुटाने का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के कटनी की पुलिस ने भी 24 घंटे के भीतर 23 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करते हुए उनकी जानकारी प्रोफॉर्मा के अनुरूप गृह मंत्रालय भेजी है। कटनी जिले में मिले सभी पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थी हैं, जो 30-35 वर्षों से लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर यहां निवासरत हैं।

कटनी पुलिस के मुताबिक सभी चिन्हित किए गए नागरिकों में अधिकांश हिंदू शरणार्थी हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी कर रखा है। इसके साथ ही, पुलिस ने एक मुस्लिम महिला की भी पहचान की है, जो विजयराघवगढ़ विधानसभा के कैमोर निवासी थी। महिला की पहली शादी पाकिस्तान में हुई थी, लेकिन पति की मौत के बाद वह वापस भारत लौट आई। वर्तमान में वह अनूपपुर जिले में रह रही हैं, दरअसल महिला के भाई की मृत्यु के बाद उसने दोबारा अनूपपुर में विवाह कर लिया है। जिसकी निगरानी के लिए कटनी पुलिस विभाग से एक पत्राचार अनूपपुर पुलिस को भी किया गया है। 

पढ़ें: आधा किलो रसगुल्ला और दो पैकेट गुटखे की चोरी पर FIR दर्ज, दोनों की कीमत मात्र 165 रुपये; जानें

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि कटनी में 23 पाकिस्तानी निवासरत हैं, जिसमें से 22 हिन्दू शरणार्थी हैं, तो वहीं एक महिला पाकिस्तानी की पहचान हुई है। सभी चिन्हित नागरिक लॉन्ग टर्म वीजा के तहत वैध रूप से कटनी के माधवनगर क्षेत्र में रह रहे हैं। इन सभी ने पुलिस को अपने दस्तावेज सौंपे हैं, जिनके आधार पर अन्य गोपनीय जानकारियां भी एकत्र की गई हैं। पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। एएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन सभी नागरिकों की नियमित निगरानी की जाती है और सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रक्रियाएं सतर्कता से पूरी की जा रही हैं। यह अभियान कटनी जिला प्रशासन की तत्परता और सुरक्षा को लेकर सजगता का प्रमाण है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें