फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: गुड्स ट्रेन की बोगी डी-रेल, ढाई घंटे बाधित रहा रेल यातायात; 167 अफसर-कर्मचारी जुटे राहत कार्य

Tue, 23 Sep 2025 09:33 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक मालगाड़ी की बोगी अचानक पटरी से उतर गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत व सुधार कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के कारण करीब ढाई घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा और कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। जानकारी के अनुसार, सतना जंक्शन से बिलासपुर रेलखंड की ओर जा रही 58 बोगियों वाली मालगाड़ी दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर कटनी जंक्शन से रवाना हुई थी। मात्र तीन मिनट बाद 12 बजकर 23 मिनट पर जैसे ही ट्रेन गायत्री नगर पुलिया के ऊपर पहुंची, तभी एक बोगी डी-रेल हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कटनी एरिया मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि कुल 167 अधिकारी और कर्मचारी राहत कार्य में जुटे। रेलवे इंजीनियरों की टीम ने ट्रैक दुरुस्त करने और बोगी को हटाने का काम शुरू किया। शाम 4 बजे तक प्रभावित बोगी को ट्रैक से हटा दिया गया और ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया। ये भी पढ़ें- JK सीमेंट फैक्ट्री में हादसा : पैर फिसलने से गिरा मजदूर, मशीन से टकराया सिर धड़ से हुआ अलग; मची अफरा-तफरी

करीब ढाई घंटे तक कटनी-बिलासपुर रेलखंड पर ट्रेन संचालन बाधित रहा। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 3 से ट्रेनों को निकाला गया। हालांकि कई गाड़ियों के समय पर असर पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर कटनी से सागर, बीना और दमोह की ओर जाने वाली ट्रेनें अधिक प्रभावित हुईं। रेलवे इंजीनियरों का कहना है कि डी-रेलमेंट के कारणों की जांच की जाएगी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP News : इंदौर ट्रक हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, नौ पुलिसकर्मी निलंबित; प्रशासन की लापरवाही पर अदालत नाराज

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें