फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: नीलेश हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एसपी बोले- जल्द होंगी और गिरफ्तारियां

Thu, 06 Nov 2025 10:08 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दिन दहाड़े हुई बीजेपी नेता नीलेश रजक की हत्या के मामले पर एक और आरोपी का नाम जुड़ गया है। कैमोर पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे आरिफ को हिरासत में लेकर न्यायालय से एक दिन का पीआर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को कई अहम जानकारी और घटना के कारणों का पता चला है।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि बीजेपी नेता नीलेश रजक गोलीकांड में पुलिस प्रिंस जोसेफ और अकरम खान का साथ देने वाले आरोपी आरिफ को भी गिरफ्तार करते हुए रिमांड में लिया है। आरोपी घटना वाले दिन सुबह के वक्त से ही मोबाइल फोन के जरिए जुड़ा हुआ था। घटना 24 घंटे में आरोपी प्रिंस जोसेफ और अकरम खान को हिरासत में लेते हुए हमने पिस्टल, गोली, बाइक जब्त कर चुके हैं। वहीं CCTV फुटेज और दोनों के CDR से जुड़े अन्य लोग की जानकारी जुटाई जा रही है, जिन्हें घटना की जानकारी थी और संरक्षण दे रहे थे। सभी को चिह्नित करते हुए आरोपियों की संख्या बढ़ाकर उनकी गिरफ्तारी करेंगे। इस मामले पर मृतक नीलेश रजक की पत्नी सुचिता रजक की ओर से भी एक शिकायत मिली है। उनके बताये लोगों के हिसाब से भी जांच जारी है। जल्द बड़ा खुलासा करते हुए इनके पीछे के छिपे लोगों को पकड़ा जाएगा।

बता दें नीलेश रजक की हत्या 29 अक्तूबर के सुबह करीब 11 बजे हुई थी, जिसके बाद से पूरे कैमोर में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। इसी दौरान एसपी द्वारा गठित एक टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लेने का प्रयास किया तो दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपियों के पैरों में गोली लगने के बाद उपचार जारी है। हालांकि पुलिस आरोपी प्रिंस और अकरम से बंदूक उपलब्ध करवाने वालों के नाम पता लगाने में जुटी है। फिलहाल घटना के बाद से अब तक कई ऐसे सवाल हैं, जिसकी गुत्थी सुलझाने में पूरा कटनी पुलिस लगा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें