फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कटनी में पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन सीमांकन के नाम पर घूस मांगना पड़ा महंगा

Tue, 09 Jun 2026 05:13 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी पर जमीन के सीमांकन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और आरोपी को रकम लेते ही धर दबोचा। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला स्लीमनाबाद तहसील के कौड़िया हल्का नंबर-8 का है। ग्राम कौड़िया निवासी शिवकुमार जायसवाल ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी के नाम खरीदी गई 1 एकड़ 80 डिसमिल जमीन के सीमांकन के लिए पटवारी प्रकाश मेहरा 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

पढ़ें: इंदौर में आरक्षकों की दीक्षांत परेड, डीजीपी कैलाश मकवाना ने ली सलामी शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। लोकायुक्त निरीक्षक शशिकला मस्कुले ने बताया कि मंगलवार को शिकायतकर्ता तय रकम लेकर बोहरीबंद रोड स्थित पटवारी के निजी कार्यालय पहुंचा। जैसे ही आरोपी पटवारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत के 5 हजार रुपये भी बरामद किए गए। लोकायुक्त के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर जमीन और राजस्व से जुड़े कार्यों में रिश्वतखोरी के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे जैसे मामलों में अवैध वसूली की शिकायतें अक्सर सामने आती रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें