फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: नशे में धुत शराबियों का आतंक, पहले दिया धक्का फिर रॉड-डंडे से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

Tue, 13 May 2025 07:29 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां बेखौफ बदमाशों ने ढाबे में बैठे तीन लोगों से किसी बात पर हुई कहासुनी पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है।

कटनी-जबलपुर नेशनल हाइवे किनारे बने चौरसिया ढाबे में रात करीब 12 बजे विशाल सलूजा अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गए। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद नशे में धुत पुष्पेंद्र उर्फ गोलू सिंह की बहस विशाल के दोस्त होने लगी, जिसे शांत कराने आगे आए एक शख्स पर अचानक पुष्पेंद्र सिंह ने दर्जन भर साथियों के साथ हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: आधार अपडेट और e-KYC के बहाने लिया कागजात, फिर करवा ली जमीन रजिस्ट्री, जनसुनवाई तक पहुंचा मामला

मारपीट की पूरी घटना झिंझरी चौकी अंतर्गत नेशनल हाइवे किनारे बने चौरसिया ढाबे की बताई गई। जहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे छोटी सी बात को लेकर पहले एक शख्स धक्का-मुक्की करता है, फिर दूसरा साथी स्कॉर्पियो एसयूवी से डंडा निकल कर मामला शांत कर रहे एक शख्स पर हमला कर दिया और पुष्पेंद्र सिंह भी गाड़ी से बियर की बोतल निकाल युवक के सिर पर फोड़ देता है। युवक जैसे ही जान बचाने की कोशिश करते हैं, तभी एक शख्स ढाबे में रखी रॉड निकाल एक के बाद एक तीनों युवकों पर जानलेवा हमला करने लगता है।

यह भी पढ़ें: सिंहस्थ की तैयारी, सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकान और मकानों पर लगाए गए लाल निशान, जल्द शुरू होगा काम

पूरे मामले पर झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत ने बताया कि खाने खाते वक्त छोटी से बात पर हुई बहस मारपीट में तब्दील हो गई थी, जिसका वीडियो सामने आते ही घायल हुए विशाल सलूजा की ओर गोलू सिंह और तीन साथियों के विरुद्ध FIR दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें, मारपीट में एक युवक हाथ-पैर में तो दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे 6 से 7 टांके भी लगे हुए हैं। फिलहाल, मारपीट के वायरल वीडियो से एक बात तो साफ है कि बेखौफ बदमाशों में शायद अब पुलिस का डर तो नहीं बचा नहीं तो इस तरह सार्वजनिक स्थान पर किसी पर जानलेवा हमला करने से पहले एक बार जरूर सोचते। देखना ये है पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें