मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच एक और चर्चा शुरू हो गई है। वह चर्चा यह कि कमलनाथ भाजपा में शामिल न होकर राजनीति से सन्यास की घोषणा कर दें। उनके बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ और बहू प्रिया नाथ भाजपा ज्वॉइन कर लें।