फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aalirajpur News: प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो आया सामने, एसपी ने किया निलंबित

Fri, 12 Dec 2025 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर

आलीराजपुर जिले के उमराली पुलिस चौकी के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मनोहर जाटव का शुक्रवार को पुलिस चौकी पर घूस लेते हुए एक वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में प्रधान आरक्षक मनोहर जाटव एक युवक से रुपये लेते हुए नजर आ रहे हैं।

आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते तत्काल मनोहर जाटव को निलंबित कर दिया है और उन्हें चौकी उमराली से हटाकर रक्षित केंद्र आलीराजपुर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण की प्राथमिक जांच के आदेश आलीराजपुर एसडीओपी अश्विनीकुमार को दिए हैं।

यह भी पढ़ें- खौफनाक खून का खुलासा: महिला को प्रेमी ने किसी और के साथ देखा, हत्या से पहले बेलन से पीटा और गुप्तांग जलाया

जानकारी के अनुसार, फरियादी ने प्रधान आरक्षक को एक 20 वर्षीय युवक के गुमशुदा होने पर एफआईआर दर्ज कराई थी। लड़का दो-तीन दिन बाद घर वापस आ गया। परिजन इसकी सूचना देने के लिए चौकी पर गए। एफआईआर बंद करने के एवज में आरक्षक ने 5 हजार रुपये की मांग की थी। यही पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें