फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: तलैया में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत, परीक्षा के बाद होली खेलकर पहुंचे थे नहाने

Thu, 06 Mar 2025 06:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर जिले में परीक्षा के बाद होली खेलने के बाद पांच स्कूली छात्र नहाने के लिए तलैया पहुंचे थे। इस दौरान दो छात्रों की तलैया में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने 20 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों स्कूली छात्रों के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।  

प्रभारी सीएसपी कोतवाली सोनू कर्मी ने बताया कि तमराहई स्कूल में पढ़ने वाले पवन और वैभव उम्र 15 आठवीं कक्षा के छात्र थे। परीक्षा देने के बाद पांच स्कूली छात्र बुधवार लगभग साढ़े चार बजे घूमते हुए गोपाल बाग तलैया पहुंचे थे। इस दौरान पवन और वैभव नहाते समय तलैया में डूब गए। इस संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटना स्थल पहुंची। तलैया के किनारे छात्रों के कपड़े मिले थे। छात्रों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। देर रात तक सफलता नहीं मिलने पर ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। गुरुवार सुबह बच्चों की तलाश में दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। रात तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

गुरुवार की सुबह दोनों बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। एक बच्चे का शव सुबह लगभग 10 बजे तथा दूसरे बच्चे का शव दोपहर साढ़े तीन बजे बरामद हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद स्कूली बच्चों ने आपस में होली खेली थी। इसके बाद वैभव, पवन, कार्तिक, कृष्ण तथा अनंत घूमते हुए तलैया पहुंच गए थे। सभी वापस घर लौट रहे थे। तभी दोनों छात्र नहाने के लिए तलैया में उतर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें