फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: किराए का मकान लेकर विदेशी महिला से करवा रहे थे देह व्यापार, पत्नी गिरफ्तार, पति की तलाश जारी

Sun, 01 Feb 2026 04:03 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

विदेशी महिला को बुलाकर पति-पत्नी देह व्यापार का अवैध धंधा किराए के मकान में संचालित कर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर विदेशी महिला का रेस्क्यू कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति फरार है और उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

सीएसपी आशीष जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार माढोताल थानान्तर्गत ग्रीन सिटी में किराए के मकान में रहने वाले शिवा चौधरी व उसकी पत्नी सुषमा चौधरी द्वारा विदेशी महिला से बुलाकर दैह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किए जाने के संबंध में जानकारी मिली थी। पुलिस ने घर में दबिश दी तो उज्बेकिस्तान निवासी महिला का रेस्क्यू करते हुए सुषमा चौधरी (25) को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी शिवा चौधरी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें- आपत्तिजनक वीडियो के बाद दामजीपुरा में तनाव, तोड़फोड़ और आगजनी, आरोपी हिरासत में

सीएसपी जैन ने बताया कि पूछताछ के दौरान विदेशी महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह 2023 में मुंबई आ गई थी। इसके बाद उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली निवासी स्पॉ सेंटर संचालित करने वाली प्रिया कौर से हुई थी। उसे प्रिया कौर से शिवा चौधरी का नंबर मिला था। शिवा चौधरी के बुलाने पर वह 30 जनवरी को ट्रेन से जबलपुर पहुंची थी। शिवा चौधरी उससे अनैतिक देह व्यापार करवा रहा था। विदेश होने के कारण रेस्क्यू की गई महिला के संबंध में दूतावास को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें