फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: दशहरा जुलूस के दौरान भिड़े कांग्रेस-भाजपा समर्थक, हिंसक झड़प के बीच हवाई फायरिंग से भगदड़ मची

Sat, 04 Oct 2025 07:40 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जिले में कांचघर-घमापुर दशहरा जुलूस के दौरान कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई। इस दौरान हुई हवाई फायरिंग के कारण भगदड़ का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर स्थिति को नियंत्रित किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि विसर्जन जुलूस के दौरान कांचघर चौक पर दोनों पक्षों के समर्थक मंच के आसपास मौजूद थे। देर रात किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप धारण कर लिया। विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की शिकायत भी मिली है। पुलिस वर्तमान में विवाद के कारणों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें: Indore: पहले ही दिन नए मालवा मिल ब्रिज पर जलजमाव, गेप के कारण आ रहीं दिक्कतें

सूत्रों के अनुसार पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया और भाजपा के पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के समर्थकों के बीच शक्ति प्रदर्शन के कारण विवाद उत्पन्न हुआ। हवाई फायरिंग से लोगों में डर और भगदड़ का माहौल बन गया, लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में भागने लगे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी कांचघर विसर्जन जुलूस के दौरान दोनों पक्षों के बीच हिंसक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें