सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। कथित तौर पर उक्त ऑडियो स्थानीय भाजपा नेता और नेत्री के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है। इस ऑडियो के विरोध में जैन समाज के लोगों ने मध्यरात्रि के बाद कोतवाली थाने का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर भाजपा की एक महिला नेत्री और एक नेता आपस में बात करते हुए सुने जा रहे हैं। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि विधायक की सहमति से मध्य उत्तर विधानसभा में एक मंडल का नाम एक जैन मुनि के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा वायरल ऑडियो में जैन समुदाय की तुलना मुस्लिम समुदाय से की जा रही है। ऑडियो में जैन समुदाय को 'कलयुग का रावण' भी कहा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद जैन समुदाय ने देर रात कोतवाली थाने का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि कथित ऑडियो की जांच कर जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहद आनंद कलादगी ने बताया कि जैन समाज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
ये भी पढ़ें: मुसलमान को गाली देकर देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता, रतलाम में बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री
ये विरोधियों की साजिश
भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने कथित वायरल ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की साजिश है। उनकी आवाज की मिक्सिंग कर ऑडियो वायरल किया गया है, जिसकी जांच के लिए उन्होंने पुलिस में आवेदन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जैन समाज से उनके पारिवारिक संबंध हैं।
ये वीडियो भी देखें...