फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर में दो घोड़ों की लड़ाई: लड़ते-लड़ते शोरूम में घुसे, फिर बाहर खड़ी ऑटो में...चौराहे पर अफरातफरी; 3 घायल

Thu, 24 Jul 2025 08:02 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर नागरथ चौराहा बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो बेकाबू घोड़े आपस में भिड़ गए। लड़ाई करते हुए दोनों घोड़े सड़क से होते हुए एक शोरूम के अंदर जा घुसे और वहां जमकर तोड़फोड़ की। इसी दौरान उनमें से एक घोड़ा भागते हुए सड़क पर चल रहे एक ऑटो से टकरा गया, जिससे ऑटो चालक समेत उसमें सवार दो यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय नागरथ चौराहे पर अचानक दो घोड़े आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर ही जोर-आजमाइश शुरू कर दी। घोड़ों को लड़ता देख लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन वे बेकाबू होकर एक नजदीकी शोरूम में जा घुसे। वहां भी लड़ाई जारी रही, जिससे शोरूम में काफी नुकसान हुआ।

पढ़ें: खगड़िया में अवैध दवा दुकान पर छापा, 43 तरह की दवाएं जब्त; माफियाओं में मचा हड़कंप कुछ देर बाद दोनों घोड़े शोरूम से निकलकर फिर सड़क पर आ गए। इसी बीच एक घोड़ा कमजोर पड़कर दौड़ते हुए भागा और सामने से आ रहे एक सवारी ऑटो में घुस गया। इस टक्कर से ऑटो चालक और दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा। घटना के बाद लोगों ने ऑटो में फंसे घोड़े को बाहर निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद घोड़े को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वह काफी देर तक छटपटाता रहा। करीब एक घंटे तक चली इस पूरी अफरा-तफरी के बाद दोनों घोड़े चले गए। चश्मदीदों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से ये दोनों घोड़े अक्सर चौराहे पर आपस में भिड़ते देखे जा रहे थे। इसकी सूचना कई बार नगर निगम को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की इसी लापरवाही के कारण आज की घटना हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें