फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर के बहुचर्चित बल्लाकांड में अधिकारी ने कोर्ट में बदला बयान बोले किसने बल्ला मारा,मुझे नहीं पता

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Sat, 19 Feb 2022 10:44 PM IST

इंदौर के बहुचर्चित बल्लाकांड में अधिकारी ने कोर्ट में बयान बदल दिए। कहा कि घटना के वक्त वे मोबाइल पर बात कर रहे थे। उन्हें नहीं पता किसने बल्ला मारा था। आकाश विजयवर्गीय को बल्ला मारते हुए नहीं देखा।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के इंदौर में गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने की कार्रवाई के दौरान विवाद  हो गया था। विधायक आकाश विजयवर्गीय भी घटनास्थल पर थे। कार्रवाई के दौरान उनका नगर निगम के अफसरों से विवाद हुआ। इसके बाद आरोप लगे थे कि विधायक विजयवर्गीय ने निगम के तत्कालीन  भवन निरीक्षक धीरेंद्र बायस को क्रिकेट खेलने के बल्ले से पीट दिया था।वहीं इंदौर में इस संबंध में विशेष न्यायालय गठित होने के बाद शुक्रवार को विजयवर्गीय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाले निगम अधिकारी बायस का प्रतिपरीक्षण हुआ। इसमें वे कोर्ट में बयान से पलट गए। उन्होंने  कहा कि घटना के वक्त वे मोबाइल पर बात कर रहे थे। उन्हें नहीं पता कि उन्हें बल्ला किसने मारा था

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें