फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शराब पार्टी के दौरान भड़का विवाद, दोस्त ने बैंककर्मी पर बोतल से किया ताबड़तोड़ हमला, हुई मौत

Tue, 16 Jun 2026 04:30 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पंचवटी नगर में रहने वाले जितेंद्र मीणा की कथित रूप से उनके ही दोस्त धर्मेंद्र पवार ने बीयर की बोतल से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार मृतक जितेंद्र मीणा पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थे। घटना वाले दिन वे अवकाश पर होने के कारण घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उनका परिचित धर्मेंद्र पवार उनके घर आया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों घर में बैठकर पार्टी कर रहे थे। घटनास्थल से बीयर और शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया था।

ये भी पढ़ें: मैहर सड़क हादसा: नागपुर जा रही स्लीपर बस ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत; एक युवक गंभीर घायल

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर धर्मेंद्र पवार ने कथित रूप से बीयर की बोतल से जितेंद्र पर हमला कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक कई वार किए, जिससे जितेंद्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल जितेंद्र को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेंद्र पवार अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल एरोड्रम थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें