फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : युवती ने वरमाला स्टेज से प्रेमी दूल्हे को बिना शादी किए लौटाया, ये है असली वजह!

अक्सर ही आपने देखा होगा कि लव मैरिज करने वाली दुल्हन और दूल्हे के चेहरों पर शादी के दौरान काफी ज्यादा खुशी दिखाई देती है ... लेकिन इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया जहां खुशी की चमक तो दूर वरमाला के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि दूल्हा दुल्हन आपस में भिड़ गए... इतना ही नहीं दूल्हे को वरमाला स्टेज से ही वापस बिना दुल्हन के अपने घर लौटना पड़ा... मामला यहीं नहीं शांत हुआ बल्कि दुल्हन ने खुद थाने जाकर अपने प्रेमी दूल्हे के खिलाफ FIR दर्ज करवाई..

मामला ये है कि बाबू घनश्याम नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का विवाह 14 जुलाई को गौरव माठे नामक युवक से तय हुआ था। दोनों करीब दो वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे और परिवार की सहमति से प्रेम विवाह कर रहे थे। बुधवार रात गौरव बारात लेकर धर्मशाला पहुंचा। शादी की रस्में शुरू ही होने वाली थीं कि अचानक विवाद ने तूल पकड़ लिया।

स्टेज पर दुल्हन के पास खड़े होकर पानी पीने की बात पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने अपने प्रेमी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। बारात खाली हाथ लौटी और दूल्हे सहित उसकी मां पर दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज हो गय। दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे से प्यार करते थे और दो साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे। परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन वर-माला के पहले इतना विवाद हो गया कि बारात खाली हाथ लौटी।

शादी के दौरान यह विवाद एमजी रोड की कोष्ठी समाज धर्मशाला में हुआ। दूल्हे गौरव माठे ने स्टेज पर दुल्हन के पास पानी पी रहे फोटोग्राफर को डांटा। फोटोग्राफर ने माफी मांग ली, लेकिन गौरव ने उसे तमाचा जड़ दिया। अचानक हुई इस हरकत से दुल्हन स्तब्ध रह गई। उसने दूल्हे के व्यवहार का विरोध किया और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बात सुलझने के बजाय और बिगड़ती चली गई। दुल्हन के टोकने पर गौरव ने उससे भी अभद्रता शुरू कर दी। दूल्हा गौरव हलके जेवर देने की बात पर दुल्हन और उसके परिवार को कोसने लगा। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के सोने के झुमके भी छीन लिए। यह बात दुल्हन को नागवार गुजरी और उसने शादी नहीं करने का फैसला लिया। दुल्हन ने गौरव को स्टेज से नीचे उतर जाने को कहा। साथ ही कहा कि वह ऐसे व्यक्ति से विवाह नहीं करेगी जो छोटी-सी बात पर हाथ उठाने लगे... 

हालांकि दोनों पक्षों के लोग काफी देर तक बातचीत कर दुल्हन को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बारात को बिना शादी के लौटना पड़ा। इसके बाद दुल्हन देर रात एमजी रोड थाने पहुंची और दूल्हे गौरव के खिलाफ दहेज मांगने, गाली-गलौज, झूमा-झटकी और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कराया... 

वहीं दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस को पूरी बात बताई... दुल्हन की मां ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को सगाई के समय सोने की अंगूठी और 51 हजार रुपए दिए थे, लेकिन विवाह के दिन स्टेज पर पहुंचते ही दूल्हे पक्ष ने सोने की मांग करने लगे। युवती की शिकायत पर गौरव माठे के खिलाफ 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है... 

वहीं दुल्हन के पिता ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में केयर टेकर है। कर्ज लेकर बेटी की मर्जी के हिसाब से शादी की तैयारी की थी, लेकिन दूल्हे का रूप देखकर लगा कि बेटी उसके साथ खुश नहीं रह सकती... जिसके बाद रिश्ता तोड़ना पड़ा। इस मामले में दुल्हन के पिता की शिकायत पर दूल्हे गौरव पर मारपीट और दहेज मांगने का केस दर्ज कराया है... साथ ही पुलिस को शादी के दौरान हुए विवाद के फुटेज भी सौंपे हैं.. 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें