फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: पानी के लिए नहर में उतरे किसान, अर्धनग्न प्रदर्शन से जताया आक्रोश; फसलें सूखने की कगार पर

Sun, 17 May 2026 04:51 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा में भीषण गर्मी और सिंचाई के पानी की कमी से परेशान किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। बावड़िया, जूनापानी और माचक उपनहर के अंतिम छोर यानी टेल क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने माचक नहर में उतरकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान सारसूद, बावड़ियां और छीपाबड़ सहित आसपास के कई गांवों के किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

किसानों का कहना है कि नहर के ऊपरी क्षेत्रों में पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन अंतिम छोर के गांवों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके कारण हजारों एकड़ में लगी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने बताया कि समय पर सिंचाई नहीं होने से उनकी मेहनत और लागत दोनों पर संकट खड़ा हो गया है। लगातार शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया, तो वे छीपाबड़ चौराहे पर चक्काजाम करेंगे और आंदोलन को और उग्र रूप देंगे। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि खेतों तक पानी पहुंचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: पांच दिन से मर्चुरी में ट्विशा का शव, एम्स ने खड़े किए हाथ; अब कोर्ट तय करेगा अगला कदम

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में गर्मी लगातार बढ़ रही है और फसल बचाने के लिए सिंचाई बेहद जरूरी है। किसानों ने मांग की है कि टेल क्षेत्र के गांवों को प्राथमिकता के आधार पर पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि फसलों को बचाया जा सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें