फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: सीएम बोले-गुजरात हादसे के मृतकों की पार्थिव देह जल्द ही पहुंचाई जाएंगी उनके घर, परिजन को देंगे मदद

Wed, 02 Apr 2025 10:35 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

गुजरात के बनासकांठा में मंगलवार को हुए विस्फोट में मध्यप्रदेश के 18 नागरिकों की अब तक मौत होना सामने आया है। साथ ही प्रदेश के हरदा जिले के दो नागरिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस सबके बीच प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम यादव ने कहा है कि गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना अत्यंत दुःखद और कष्टदायी है। वहां जिस तरह से विस्फोट हुआ और उसमें हमारे लोग मारे गए हैं, और खासकर कई घायल भी हुए हैं। ऐसे में राज्य सरकार पूरी सक्रियता एवं तत्परता के साथ इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें- गुजरात बनासकांठा हादसा: बिना सिर के क्षत-विक्षत मिली दो बॉडी, हरदा की महिला और लड़के की पहचान के लिए होगा DNA

सीएम यादव ने कहा है कि पीड़ितों की सहायता के लिए राज्य सरकार की ओर से उन्होंने अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम को भी दुर्घटना स्थल पर भिजवाया है। जिसके बाद घायलों के इलाज में मदद करने के साथ ही मृतकों की पार्थिव देह उनके गृहग्राम एवं परिजन तक पहुंचाने की सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के जरिए अपना संदेश देते हुए सभी मृतकों के परिजन के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से हादसे का शिकार हुए सभी मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए तथा घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी दिए जाने की सरकार ने घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- गुजरात ब्लास्ट में बच्चों समेत 18 की मौत, चार घायल, दो लापता, प्रदेश के दो जिलों से मजदूरी पर गए थे 24 लोग

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वे सभी से अपील करते हैं कि अब प्रदेश से काम के सिलसिले में राज्य की सीमा से बाहर जो भी जाएं, ऐसे सभी श्रमिकों से वे अपने काम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने एवं उनकी खुद की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील भी करते हैं। क्योंकि ऐसी चीजों से उनके परिवार वालों को भी बहुत दुःखद भुगतना पड़ता है। यह बहुत दुःखद हादसा था, जिसके लिए वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि, सभी मृतकों को मोक्ष की प्राप्ति हो।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें