फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: आराध्य गुरु के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़का बिश्नोई समाज, सिटी कोतवाली का किया घेराव

Sun, 18 Jan 2026 11:55 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सोशल मीडिया पर बिश्नोई समाज के इष्ट देव भगवान श्री गुरु जंभेश्वर के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से जिले में तनाव का माहौल बन गया। मामले को लेकर बिश्नोई समाज के लोगों ने देर शाम सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी युवक के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार फेसबुक पर युवक महेंद्र जाट द्वारा बिश्नोई समाज के आराध्य भगवान श्री गुरु जंभेश्वर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। पोस्ट के सामने आने के बाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। समाज के लोग बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी धर्म या समाज के आराध्य के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी करना न केवल अनुचित है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।
समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एक स्वर में आरोपी युवक पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोपी का शहर में जुलूस निकालने की भी मांग रखी, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचे। समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि वे शांति प्रिय हैं, लेकिन अपने आराध्य के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- क्या कटनी है खनिजों का नया गढ़? सोने के बाद कोयले के भंडार ने बढ़ाई शान, जानें कौन सी है ये क्वालिटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इस संबंध में एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि बिश्नोई समाज के लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक महेंद्र जाट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें