फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: इंसानियत शर्मसार, युवक ने सीढ़ियों पर सो रहे स्ट्रीट डॉग को लोहे की रोड से पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने सीढ़ियों पर सो रहे स्ट्रीट डॉग पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे अधमरा कर दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मामला ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह परेड का है, जहां नानू राठौर नामक युवक ने सीढ़ियों पर सो रहे एक बेजुबान स्ट्रीट डॉग पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस क्रूर हमले में डॉग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद उसका इलाज कराया जा रहा है। इस शर्मनाक घटना का वीडियो एक महिला ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से फैल गया।

ये भी पढ़ें:  सुहागरात से पहले सजी चिता, दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे की चार घंटे बाद मौत; जेब में रह गया गिफ्ट; तस्वीरें

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नानू राठौर नामक युवक लोहे की रॉड से सो रहे स्ट्रीट डॉग पर बेरहमी से वार कर रहा है। हमले के बीच जब मौजूद लोग उसे रोकते हैं, तो युवक बिना डरे एफआईआर कराने की बात करता है। उसका कहना है कि इस डॉग की वजह से उसके दादा गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट आई थी।

ये भी पढ़ें: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?

इसके बाद महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक नानू राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घायल डॉग का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें