फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: राह चलते एक्टिवा सवार युवक को आया हार्ट अटैक, सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचाई जान

Wed, 02 Apr 2025 11:07 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर एक सब इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति की जान बचा ली। राह चलते एक एक्टिवा सवार को हार्ट अटैक आ गया।वह गाड़ी से गिर गया। उसी दौरान थाटीपुर थाना लौट रहे सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध ने लोगों को भीड़ देखी और रुक गए। पता चला एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया है। उन्होंने फौरन न सिर्फ मरीज को CPR दिया, बल्कि उसे तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और भर्ती करवाया। इस तरह उन्होंने युवक की जान बचा ली।

ये भी पढ़ें- भाजपा नेत्री डॉ. मनु और उसके पति की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, दुष्कर्म पीड़िता का कराया था गर्भपात

सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध ने बताया कि पड़ाव पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोपहर को 40 वर्षीय एक स्कूटर सवार व्यक्ति को बेहोश होकर गिरते देखा। वहां मौजूद राहगीर उसे घेरकर खड़े थे। बौद्ध के मुताबिक मैंने भी गाड़ी रोक दी। व्यक्ति जमीन पर बेहोश पड़ा था। लिहाजा मैंने बगैर देरी के उसे सीपीआर देना शुरू किया। उसके सीने पर दबाव डालकर ब्लड और ऑक्सीजन सर्कुलेशन को सुधारने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर, हादसे में पिता और बेटे को मौत

एसआई बौद्ध ने हालत में थोड़ा सुधार आने पर व्यक्ति से बातचीत की। उसने अपना नाम घनश्याम गौर निवासी बहोड़ापुर थाना क्षेत्र बताया। वह थाटीपुर से मजदूरी कर अपने घर बहोड़ापुर जा रहा था। इसके बाद राजकुमार बौद्ध ने घनश्याम से उसके घरवालों का मोबाइल नंबर लेकर परिजन से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद एम्बुलेंस बुलवाई और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें