फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी में दूसरी बार चोरी की वारदात, नकाबपोशों ने छह मिनट में तीन मंदिरों में की चोरी

Sun, 25 Aug 2024 12:06 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना में स्थित सबसे बड़े धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी परिसर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात छह नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने वारदात के दौरान इतनी फुर्ती दिखाई कि उन्हें सुरक्षा गार्ड पर काबू पाने और तीन अलग-अलग मंदिरों में चोरी करने के लिए सिर्फ छह मिनट का ही समय लगा। रात लगभग तीन बजे परिसर में घुसे चोरों ने सबसे पहले सुरक्षाकर्मी शिशुपाल यादव को पानी की टंकी के पास बांध दिया और हनुमानजी के गर्भ गृह में प्रवेश कर शृंगार सामग्री और लगभग 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद मंदिर के दूसरी ओर विराजमान सिद्धबाबा, मां दुर्गा के मुकुट भी चोरी किए गए हैं। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, दोनों मंदिरों की दान पेटी भी गायब है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने हनुमान मंदिर में रखी एक बड़ी दान पेटी तोड़ने का भी प्रयास किया, जिसमें वे असफल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें