फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू अत्याचार के खिलाफ गुना में आज निकलेगी महारैली, मौन जुलूस से जताएंगे विरोध

Mon, 02 Dec 2024 09:54 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सकल हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 3 दिसंबर को गुना में बड़े स्तर पर रैली निकालने का आह्वान किया है। रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में इस रैली के उद्देश्य और तैयारियों की जानकारी दी गई। पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत सियारामदास महाराज, दिनेश श्रीवास्तव, गायत्री परिवार की ऊषा शर्मा, एमपी शर्मा और पीएस चौहान ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार ने 70,000 अल्पसंख्यक कर्मचारियों को जबरन इस्तीफा दिलवाया है और इस्कॉन मंदिर के प्रतिनिधियों सहित साधु-संतों को जेल में डाल दिया गया है। मानवाधिकार संगठनों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए। सकल हिंदू समाज के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के तहत दोपहर 1 बजे से मौन जुलूस निकाला जाएगा। सभी समाजों और संगठनों को इस अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। गुना में इस रैली के माध्यम से अल्पसंख्यकों के समर्थन में आवाज बुलंद की जाएगी। आयोजकों ने इसे शांतिपूर्ण और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें