फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: कांग्रेस ने जलाया विजय शाह और जगदीश देवड़ा का पुतला, बर्खास्त करने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Updated Sat, 17 May 2025 05:36 PM IST

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में कांग्रेस ने शनिवार को हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पुलिस की भारी मौजूदगी और फायर ब्रिगेड की तैनाती के बावजूद सेना और देश को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताने वाले मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और सेना की कर्नल को आतंकियों की बहन बताने वाले विजय शाह का पुतला दहन कर दिया। इसके बाद भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

ये भी पढ़ें- मंत्री शाह का भाषण जिन्होंने रूबरू सुना, उसकी गवाही लेगी अब पुलिस

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शनिवार दोपहर हनुमान चौराहे पर पहुंचे और सेना को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री विजय शाह, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस नेताओं के नारेबाजी करते ही पुलिस मौके पर जमा हो गई, ताकि देवड़ा और शाह के पुतले को आग लगाने से रोका जा सके। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाते हुए पुतले में आग लगा दी और उसे लेकर दौड़ गए। पुलिस जब तक कार्यकर्ता को पकड़ पाती तब तक देवड़ा का पुतला जल चुका था। इसके बाद अपनी कार्रवाई और तत्परता दिखाने का प्रदर्शन करते हुए लगभग राख में बदल चुके पुतले पर पानी डालकर आग बुझाने का दिखावा किया गया।

ये भी पढ़ें- पत्नी बनकर साथ रहना चाहती थी सास, प्रेमी ने मना किया तो दी यह धमकी, उसने कर दी हत्या

हालांकि प्रदर्शन सफल होने के बाद कांग्रेस नेताओं में जोश और अधिक बढ़ गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों में हमारी भारतीय सेना और जांबाज सिपाहियों का अपमान करने की होड़ मची हुई है। विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सेना के खिलाफ अनर्गल बातें कही हैं, इसलिए उनपर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें