फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: राघौगढ़ में कॉलेज स्टूडेंट्स बोले- एड्स जागरूकता के बहाने दिलवाई BJP की सदस्यता, दिग्विजय ने उठाए सवाल

Sun, 15 Sep 2024 02:07 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स का आरोप है कि,उन्हे एड्स जागरूकता देने के बहाने उनसे मिस्ड काल के माध्यम भाजपा की सदस्यता ज्वाइन कराई गई,वही इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट भी किया है।


दरअसल यह पूरा मामला शुक्रवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ग्रह क्षेत्र राघौगढ़ का है,जहां स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में राज्य एड्स समिति के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था,जहां के स्टूडेंट्स का आरोप है कि,उन्हे एड्स जागरूकता से संबंधित जानकारी देने के साथ साथ एक अन्य व्यक्ति के द्वारा किसी नम्बर पर मिस्ड काल करवाया गया और भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई,जिसकी शिकायत छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य से की है।वही मीडिया से चर्चा के दौरान स्टूडेंट्स ने बताया कि,हमारे कॉलेज में हमारे टीचर्स हमे निष्पक्ष रहने की बात सिखाते है कोई भेदभाव नही किया जाता ऐसे लोगो के विरुद्ध एक्शन हो इसके लिए हमने ज्ञापन भी प्रस्तुत किया है।


ऐसे में अपने क्षेत्र में भाजपा को सैंध लगाते हुए देख कांग्रेस के दिग्गज नेता वा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कैसे पीछे रह सकते है उन्होंने शनिवार को अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल के माध्यम से स्टूडेंट्स से संबंधित एक वीडियोबार उनके मोबाइल में आए मैसेज को शेयर करते हुए लिखा कि,देश में सबसे बड़ी पार्टी होने का भ्रम फैलाने के लिए BJP बनाती है फर्जी सदस्य।मेरे गृह क्षेत्र राघौगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रशिक्षण के नाम पर छात्रों को एकत्रित कर, एक नंबर पर कॉल करवाकर धोखे से भाजपा का सदस्य बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें