फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: एक दिव्यांग, जिसने पीठ पर लदकर घूमने के लिए रखा है 300 रुपये में मजदूर, देखें वीडियो

Tue, 10 Dec 2024 07:55 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना जिले में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान एक अजीब मामला सामने आया। जब एक व्यक्ति अपनी पीठ पर दिव्यांग शख्स को लेकर पहुंचा और उसे आवेदन लिखवाने से लेकर तमाम जगह अपनी पीठ पर लादकर ही घूमता रहा। बाद में पता चला कि शख्स की पीठ पर बैठा दिव्यांग अपने लिए ट्राई साइकिल मांगने गुना आया है और यहां तक आने के लिए उसने एक व्यक्ति को 300 रुपये मजदूरी इसलिए दी है, ताकि वह व्यक्ति दिव्यांग को अपनी पीठ पर लादकर घूमता रहे।

आरोन ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौपना के तारपुर निवासी शिवराज सिंह राजपूत 80 फीसदी दिव्यांग हैं। उनके पास कुछ समय पहले तक एक ट्राई साइकिल थी, जिसकी मदद से शिवराज अपने छोटे-मोटे काम कर लेते थे और उन्हें किसी का सहारा नहीं लेना पड़ता था। शिवराज के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले उनकी साइकिल खराब हो गई थी, जिसे सुधरवाने के लिए वे पहले भी जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब शिवराज की ट्राई साइकिल पूरी तरह खराब हो चुकी है, जो सुधरने लायक भी नहीं बची है।

लिहाजा वे किसी की मदद के बगैर कहीं आ-जा भी नहीं सकते। इसलिए शिवराज ने गांव के ही एक व्यक्ति हरनाम सिंह को 300 रुपये रोजाना मजदूरी पर बुला लेते हैं। हरनाम बाजार जाने से लेकर तमाम कामों के लिए शिवराज को इसी तरह पीठ पर लादकर घूमते नजर आते हैं। मंगलवार को भी जनसुनवाई में आवेदन लिखवाने के बाद फोटो कॉपी कराने और कलेक्ट्रेट कक्ष तक जाने के दौरान हरनाम सिंह इसी तरह शिवराज को पीठ पर लादकर घूमते नजर आए, जिसे देखकर लोग हैरान नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें