फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori News: शहपुरा में अनोखा मामला, घायल भैंस संग थाने पहुंचा किसान, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 01 Dec 2025 08:21 PM IST
डिंडोरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिसकर्मियों से लेकर ग्रामीणों तक सभी को चौंका दिया। मरवारी गांव के किसान गणेश यादव अपनी घायल भैंस को रस्सी से बांधकर सीधे थाने ले आया और कार्रवाई की मांग करने लगा। थाने के मुख्य द्वार पर भैंस को देखकर कर्मचारी कुछ समय के लिए स्थिति समझ ही नहीं पाए।

गणेश यादव ने बताया कि गांव में दो भैंसों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान उसकी भैंस को गहरी चोटें आईं। खासकर टांग और थन के पास दर्द इतना बढ़ गया कि वह चल भी नहीं पा रही थी। किसान का कहना है कि दूसरी भैंस के मालिक की लापरवाही के कारण यह घटना हुई और वह इसके लिए न्याय चाहता है।

ये भी पढ़ें- जोबट में मजदूरी का झांसा देकर युवती से कथित ‘लव जिहाद’ की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

थाने में इस तरह से भैंस को पहुंचता देख लोग जमा होने लगे। पुलिस ने पहले स्थिति समझी, फिर शिकायत दर्ज की और पशु चिकित्सक को सूचना दी। घायल भैंस को तुरंत पशु चिकित्सालय भेजा गया। उपचार कर रहे डॉक्टर एन.एस. कुलस्ते ने जांच के बाद बताया कि थन और शरीर के हिस्सों पर स्पष्ट चोट के निशान है। प्राथमिक उपचार दिया गया है और पूरी जांच के बाद आगे की दवाइयां शुरू होंगी। डॉक्टर के अनुसार चोट दबाव या मोच के कारण हुई प्रतीत होती है।

ग्रामीणों ने बताया कि मवेशियों के बीच झगड़े की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन इनका समाधान ज्यादातर पंचायत या आपसी समझ से कर लिया जाता है। किसी मवेशी को लेकर थाने तक पहुंचना शायद पहली बार देखने को मिला। थाना परिसर में भैंस की मौजूदगी पूरे दिन चर्चा का केंद्र रही। कई लोग इस घटना को देखने विशेष रूप से थाने के बाहर रुकते रहे।

पुलिस ने किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित पशुपालक को नोटिस भेजा जा सकता है। थाने के अधिकारियों ने कहा कि मवेशी भी संपत्ति की श्रेणी में आते हैं, और यदि नुकसान जानबूझकर किया गया हो तो कार्रवाई संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें