फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori News: घर में घुसकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बच्चों पर हमला, 11 साल के बच्चे की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल

Thu, 22 May 2025 02:36 PM IST
डिंडोरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी

डिंडौरी जिले के करंजिया थाना अंतर्गत रूसा गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को दहशत मचा दी। अज्ञात हमलावर ने एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 11 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता सरस्वती बाई गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके पति की कुछ वर्ष पहले कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है, जिसके बाद से वह अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली रह रही थीं। बीती रात किसी अज्ञात हमलावर ने उनके घर में घुसकर तीनों पर जानलेवा हमला किया।

ये भी पढ़ें: अमृत भारत स्टेशन योजना में MP के 6 स्टेशनों का PM ने किया लोकार्पण, भोपाल में बनेंगे वंदे भारत के कोच

हमले की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो खून से सना भयावह दृश्य देखकर सन्न रह गए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद करंजिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। गंभीर रूप से घायल सरस्वती बाई और उनकी बेटी को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, मोबाइल चैट्स से खुला राज

पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से जांच की है और कुछ सुराग भी इकट्ठा किए गए हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावर की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस वीभत्स घटना से पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों के बीच भय और आक्रोश का माहौल है। सभी की मांग है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें