फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, घने कोहरे कारण हुआ हादसा

Sun, 25 Jan 2026 10:57 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार सहित ग्रामीण अंचल में जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज एक बाद फिर बदल गया है। एक बार फिर कड़ाके की ठंड से सामना हो रहा है। रविवार सुबह शहर कोहरे के आगोश में नजर आया। सबसे अधिक कोहरा फोरलेन मार्ग पर रहा। चालकों को वाहन चलाने में दिक्क़त हुई, क्योंकि कोहरे के कारण सड़क पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। धार के इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इंदौर से अहमदाबाद की ओर जा रहे कई चार पहिया वाहन उस समय क्षतिग्रस्त हो गए, जब पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। धार सहित ग्रामीण अंचल में जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज एक बाद फिर बदल गया है। रविवार सुबह शहर कोहरे के आगोश में नजर आया। सबसे अधिक कोहरा फोरलेन मार्ग पर रहा। चालकों को वाहन चलाने में दिक्क़त हुई, क्योंकि कोहरे के कारण सड़क पर कुछ नजर नहीं आ रहा था।



ये भी पढ़ें- शंकराचार्य विवाद: 'परंपरा गुरु-शिष्य की है, सरकारी मुहर की नहीं' स्वामी सदानंद सरस्वती ने सरकार को दी नसीहत

जानकारी के अनुसार एक अर्बन क्रूजर कार का टायर पंचर हो गया। चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा करके पहिया बदल रहा था। इसी दौरान घने कोहरे में पीछे से आए ट्रक ने पिकअप और दो अन्य कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया, जबकि दो कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। जेसीबी की मदद से सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें