फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: अलीराजपुर में 20 करोड़ गबन का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई

Mon, 11 Aug 2025 12:52 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुए 20 करोड़ रुपये से अधिक के गबन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गबन के मुख्य आरोपी कमल राठौड़ को शुक्रवार को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के आधिकारिक हैंडल पर कमल राठौड़ की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।

बता दें कि 24 जून को आरोपी के अलीराजपुर स्थित निवास सहित चार स्थानों पर ईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। साथ ही आरोपी कमल राठौड़ के बैंक खाते भी सीज़ किए थे। गौरतलब है कि 2018 से 2023 के बीच कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के खंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ प्रभारी लेखपाल कमल राठौड़ ने शासकीय राशि में गबन कर करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अपने और अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी थी। मध्यप्रदेश सरकार के कोष एवं लेखा विभाग द्वारा इस गड़बड़ी को पकड़े जाने के बाद अलीराजपुर पुलिस ने कमल राठौड़ सहित 6 लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस एफआईआर के बाद लंबे समय से फरार रहे मुख्य आरोपी कमल राठौड़ को पुलिस ने राजस्थान के पुष्कर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे कोर्ट से ज़मानत मिल गई थी। कठ्ठीवाड़ा पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी के केस दर्ज कर करोड़ों के घोटाले को उजागर किया था। तत्कालीन लेखपाल कमल राठौड़ को सरकारी धन की हैरपरी का मुख्य साजिश कर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया। ईडी ने पुलिस की एफ आईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग आईटी एक्ट व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी ने विभिन्न मदों से कुल 20,47,12727 रुपए का गबन किया, जिसमे से अपने रिशतेदार और मित्रों के करीब 57 बैंक खातों में 14.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें