फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: अस्थाई पुल पार करते समय पैर फिसलने से खुज नदी में बहे दो युवक, एक की मौत, दूसरे को बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Updated Fri, 20 Jun 2025 11:10 AM IST

धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र के लवाणी सुरानी और निंदा फाटा के बीच खुज नदी पर दो युवकों के साथ पुल पार करने के दौरान हादसा हो गया। पैर फिसलने से दो युवकों का संतुलन बिगड़ा और दोनों युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। गुरुवार शाम हुई इस घटना में एक युवक की पाइप और सरियों में फंसने से मौत हो गई। वहीं, दूसरा कुछ दूर बहने के बाद बाल-बाल बच गया।

बता दें कि लवाणी सुरानी ओर निंदा फाटा क्षेत्र में खुज नदी पर पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। पास में ही अस्थाई रूप से एक अन्य मिट्टी का पुल बनाया गया था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बारिश के चलते नदी में पानी बढ़ा हुआ था। इसी दौरान उखलदा के दो युवक पैदल पुल पार कर रहे थे। अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ा और दोनों युवक नदी में गिर गए। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, आज 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन बदल रहेगा मौसम

घटना में लगभग 18 वर्षीय अमित परमार नामक युवक बहते हुए पाइप में फंस गया और दूसरा बहकर आगे निकल गया, जिसे लोगों ने बचा लिया। वहीं पाइप में फंसे युवक को ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद निकाला परंतु तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मांडव से लौट रहे थे और दोनों उमरबन के ग्राम उखलदा के निवासी बताए जा रहे हैं। इस पूरी घटना में एक बार फिर पुलिया निर्माण कंपनी के लापरवाही सामने आई है, जिससे लोगों में खासा आक्रोश बना हुआ है, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें