फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas Weather: देवास में बिगड़ा मौसम, आंधी में उड़े टेंट-टिनशेड, अंचल में उखड़े पेड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Updated Wed, 30 Apr 2025 11:07 PM IST

जिले के सतवास क्षेत्र में जाट समाज द्वारा पुनर्वास कॉलोनी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन उस समय चुनौतीपूर्ण बन गया जब अचानक मौसम ने करवट ली। कार्यक्रम के दौरान तेज हवा और बारिश के कारण पंडाल का टेंट गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

हालांकि, आयोजन समिति और समाज के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को तुरंत संभाला। सभी मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और विवाह की रस्मों को पास के वैकल्पिक स्थान पर पूर्ण कराया गया। इस आयोजन में कुल 17 वर-वधु ने विवाह बंधन में बंधकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें- शाजापुर में 1247 कन्याओं का विवाह, सीएम बोले- आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने में सक्षम भारत

देवास शहर में भी मौसम का बदला मिजाज
सतवास के अलावा देवास शहर में भी मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तेज धूप के बाद शाम को आंधी और हल्की बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि परशुराम जयंती के अवसर पर लगाए गए कई बैनर और पोस्टर उड़ गए। लगभग 10 से 15 मिनट तक तेज हवा का दौर जारी रहा।

ये भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- जातिगत जनगणना सबका साथ, सबका विकास और सबके कल्याण के लिए

जिले के अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा और नुकसान
देवास जिले के अन्य हिस्सों जैसे सोनकच्छ और सातवा में भी मौसम का असर देखने को मिला। सोनकच्छ क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और कुछ स्थानों पर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। आंधी के दौरान एक वाहन के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें