फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: जलसंकट को लेकर वार्ड क्रमांक नौ के रहवासी पहुंचे नगर निगम कार्यालय, मटके फोड़ किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 08 Apr 2025 09:21 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास जिले में जलसंकट को लेकर अब रहवासियों का विरोध प्रदर्शन सामने आ रहा है। जहां मंगलवार को वार्ड क्रमांक नौ के रहवासी पार्षद दीपेश कानूनगो के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम में खाली बर्तन बजाकर और मटके फोड़ कर विरोध जताते हुए करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया।

इस दौरान जब निगम अधिकारियों द्वारा सही जवाब नहीं दिया गया तो पार्षद दीपेश कानूनगो आक्रोशित हो गए और निगम अधिकारियों से बहसबाजी शुरू कर दी। इस दौरान रहवासियों ने आक्रोशित होकर नगर निगम में मटके फोड़ दिए। शहर के कई वार्डों में पिछले 5 से 7 दिनों से नल नहीं आने के कारण जनता में आक्रोश भी अब सामने नजर आ रहा है। बीते दिनों आवास नगर के निवासियों ने आवास नगर गेट के सामने चक्का जाम किया तो वहीं वार्ड क्रमांक नौ कैब निवासी नगर निगम कार्यालय पहुंच मटके फोड़ कर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें: पद्मश्री रामसहाय पांडे का निधन, अंतिम यात्रा में नर्तकियों ने किया राई नृत्य

नगर निगम हाय-हाय के नारे लगाए
देवास नगर निगम में जलसंकट को लेकर अब आमजन का आक्रोश सामने नजर आ रहा है। जहां पानी नहीं आने के कारण वार्ड नौ के रहवासियों ने नगर निगम में जहां मटके फोड़े, वहीं नगर निगम हाय-हाय के नारे भी लगाए। जनता के आक्रोश को देखते हुए विधायक गायत्री राजे पवार ने भी नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की और जनता की समस्या को हल करने के लिए निर्देश भी दिए। वहीं, देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी जल समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त को पत्र भी लिखा। 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में ROB पुल का वर्चुअल शुभांरभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता को किया समर्पित

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें