फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2025 : नवरात्रि पर माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, गूंजे जयकारे; प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 27 Sep 2025 11:07 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही। शनिवार सुबह से ही भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ रही, जो देर रात तक चलती रही। इन दिनों देवी चामुंडा और तुलजा भवानी के दर्शन के लिए टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारियों अनुसार, बीते पांच दिनों में करीब चार लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या लाखों में पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए।

 एडिशनल एसपी ट्रैफिक एचएस बॉथम ने बताया कि यदि शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती है, तो कुछ पॉइंट बनाए गए हैं। जहां अवरोधक (बैरीकेट) लगाकर रूट डायवर्ट किया जाएगा। इंदौर से आने वाले श्रद्धालु रसलपुर से होते हुए आएंगे। आपको अवगत करा दें कि नवरात्रि में  24 घंटे माता का मंदिर खुला रहता है। रविवार को यहां पर इंदौर उज्जैन और आसपास के क्षेत्र से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ सकते हैं।

माता टेकरी पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा भी तहसीलदार, पटवारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात  हैं। वहीं, नगर सेना और कई अन्य सेवाभावी लोग भी टेकरी पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Indore News: 'शूर्पणखा' में जलने वाला था 11 महिलाओं का पुतला, हाईकोर्ट ने लगा दी रोक

 इस खास मौके पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। वहीं, माता का दरबार जय कारों के साथ गूंज उठा। मंदिर के पुजारी मुकेश नाथ ने बताया कि माता के दरबार में नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और लगातार श्रद्धालुओं की संख्या की अब बढ़ रही है मंदिर अति प्राचीन है और यहां पर आने वाले हर भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

ये भी पढ़ें- MP News: डिप्टी CM से मंत्रियों तक… भाजपा नेताओं की बयानबाजी से हुई पार्टी की किरकिरी! जानें किसने क्या कहा?

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें