फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: आपसी झगड़े में गुस्साए पति ने काट दी पत्नी की नाक, महिला की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 10:19 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास जिले के खातेगांव तहसील के ग्राम रामनगर में विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से नाक काट दी। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए खातेगांव के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां घायल महिला का उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन देवास में एक अजीब मामला सामने आया। खातेगांव के रामनगर में रहने वाली नबू उर्फ नर्मदा बाई (45) का अपने पति अमर सिंह मालवीय से झगडा हो गया। जहां पति को पत्नी के रोके जाने पर पति ने गुस्से में आकर नबू बाई का हाथ मोड़कर उसे पीट दिया। लगातार विरोध करने पर पास में पड़े हुए धारदार दराते से पत्नी पर हमला कर दिया। इसमें नबू बाई की नाक और होंठ कट गए। 

ये भी पढ़ें- सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

पुलिस ने आरोपी पति पर किया मामला दर्ज
घटना की जानकारी लगते ही नेमावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए खातेगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं नेमावर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पति अमर सिंह मालवीय पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

ये भी पढ़ें-पटवारी बेटा रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया तो पिता ने निगल लिए रुपए, अल्ट्रासाउंड कराने ले गई लोकायुक्त टीम

समय रहते महिला को पहुंचाया अस्पताल बची जान
पति पत्नी के विवाद के चलते जब नेमावर थाना पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो मौके पर पहुंची नेमावर पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए खातेगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला का उपचार जारी है। बताया जाता है कि समय रहते महिला को नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें